मॉर्गेज लोन क्या है ? | What is Mortgage Loan in Hindi

 आपने Mortgage Loan के बारे में बहुत सुना होगा। मॉर्गेज लोन लोगों को कई प्रकार की सुविधा देता है आपने अधिकतर घर और जमीन खरीदने के विषय में मॉर्गेज लोन के बारे में सुना होगा। यदि आपको मॉर्गेज लोन के विषय में ज्यादा या गहराई से जानकारी नहीं है तो इस लेख में हम Mortgage Loan के विषय बहुत सारी ऐसी जानकारियाँ बताने वाले हैं जो कि जन साधारण को वित्त के ज्ञान के हिसाब से मालूम होनी चाहिए।

What is Mortgage Loan in Hindi

Mortgage loan kya hai | मॉर्गेज लोन क्या है ?

What is Mortgage Loan in Hindi - मॉर्गेज लोन वह लोन होता है जब कोई व्यक्ति संपत्ति को गिरवी रखकर ऋण प्राप्त करता है तो वह मॉर्गेज लोन कहलाता है। Mortgage Loan को हिंदी भाषा में बंधक ऋण या गिरवी ऋण भी कहा जाता है। मॉर्गेज ऋण में यह होता है कि दोनों पक्षों के द्वारा एक बंधक विलेख पर हस्ताक्षर किये जाते हैं जिसमे संपत्ति के स्वामित्व का अधिकार ऋण देने के वाले के नाम पर करना होता है लेकिन संपत्ति का कब्ज़ा ऋण लेने वाले के पास ही रहता है। और मॉर्गेज लोन की पूरी राशि चुक जाने पर ऋण देने वाले का संपत्ति पर अधिकार शून्य जाता है जिसे हस्तांतरण शून्य होना  कहते हैं। अधिकतर मॉर्गेज लोन घर बनाने या खरीदने के मामलों में लिया जाता है। 

मॉर्गेज लोन कैसे मिलता है?

सबसे पहले आप ये सुनिश्चित कर लें कि आपको किस उद्देश्य के लिए लोन चाहिए, कितना लोन चाहिए और उसकी मंथली इंस्टालमेंट आप कितनी दे सकते हैं। हालाँकि मॉर्गेज लोन एक लंबे समय के लिए मिल सकता है जैसे 10 या 20 के लिए लेकिन हमेशा अपनी जरुरत के हिसाब से ही लोन लेना चाहिए क्यूंकि लोन की क़िस्त में देरी और किसी प्रकार की रिकॉर्ड में थोड़ी भी खराबी भविष्य में आपकी साख और सिविल स्कोर ख़राब कर सकता है। इतनी बातें समझने के बाद आप मॉर्गेज लोन देने वाली बैंक और कंपनियों की जानकारी इंटरनेट से निकाल सकते हैं और उनमें से अधिकांश बैंक्स और कंपनियां आपके ही शहर में होगी। वहां जाकर आप मैनेजर से मिले और अपनी जरुरत बताएं उस आधार पर आपको वहां अच्छी सलाह दी जाएगी इतनी जानकारी लेने के बाद आप एक-दो आप अपने परिवार और मित्रों से इस बारे में बात करें और सलाह लें। जब आप पूरी तरह संतुष्ट हो जाएँ तब बैंक या उस कंपनी में जाकर मॉर्गेज लोन के लिए आवेदन भर सकते हैं, आवेदन आप उस बैंक या कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट पर भी जाकर भर सकते हैं। इसके बाद आपको दो या चार दिन का इंतजार करना पड़ेगा इस दौरान मॉर्गेज लोन देने वाली बैंक या कंपनी आपके द्वारा दी गई जानकारी और डॉक्यूमेंट की जांच करेगी और फिर आपको बताएगी की आपको मॉर्गेज लोन मिल पायेगा या नहीं और कितना मिलेगा इसकी पूरी जानकारी आपको आपके ई-मेल पर मिल जाएगी या डाक द्वारा आपके पास पहुँच जाएगी। जितनी लोन की राशि आपको ऑफर की गई है आप उससे भी कम लोन ले सकते हैं ये सब आपके ऊपर निर्भर करता है। 

मॉर्गेज लोन में कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगते हैं। 


अब हम बात कर लेते हैं की मॉर्गेज लोन के लिए किन-किन डॉक्यूमेंट की जरुरत पड़ सकती है। 

Identity Proof | पहचान का प्रमाण -

- Pan Card | पैन कार्ड 
- Aadhar Card |आधार कार्ड 
- Voter Id | वोटर आई डी 
- Passport | पासपोर्ट 
- Driving License | ड्राइविंग लाइसेंस 

Address Proof | एड्रेस प्रूफ 

- Ration Card | राशन कार्ड 
- Electricity Bill | इलेक्ट्रिसिटी बिल 
- Telephone Bill | टेलीफोन बिल 

Self Employed Person | स्वयं का व्यापार वाले व्यक्ति 

- Current Account | करंट अकाउंट 
- IT Return Last Three Years | आखिरी तीन साल का इनकम टैक्स रिटर्न 
- Business License | बिज़नेस लाइसेंस 
- Current Account Bank Statement 1 Year | आखिरी एक साल का करंट अकाउंट स्टेटमेंट 
- GST Certificate | जी एस टी का सर्टिफिकेट 

Salaried Employee | वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए 

- Salary Slip Last Three Years | आखिरी तीन साल की सैलरी स्लिप 
- Form-16 | फॉर्म-16 
- Bank Statement of Last Six Months | आखिरी छः महीने का बैंक स्टेटमेंट

Passport Size Photo | पासपोर्ट साइज की फोटो 

Buy Slip Of Property | संपत्ति खरीदने  रशीद 

Nagarpalika NOC | नगरपालिका या नगरनिगम से NOC 

इन बेसिक कागजात या डाक्यूमेंट्स को तैयार करके रखना चाहिए। पहले से ही तैयारी कर लेना आपके समय की बचत करता है। 

मॉर्गेज लोन लेने के क्या फायदे हैं?

  •  आसान लोन - मॉर्गेज लोन सिक्योर लोन की श्रेणी में आता है यदि आपने होम मॉर्गेज लोन के लिए अप्लाई किया है तो बड़ी ही आसानी से कुछ ही दिनों में ये ऋण आपको मिल जाता है।
  • ज्यादा लोन - आपको आपकी संपत्ति के बाजार मूल्य के 60 % तक मॉर्गेज लोन मिल जाता है। 
  • आसान किस्ते - आपको यह मॉर्गेज ऋण लंबी अवधि के लिए मिल जाता है जिससे आपकी मासिक क़िस्त की राशि भी कम हो जाती है। 
  • कम ब्याज दर - पर्सनल लोन की तुलना में मॉर्गेज लोन सिक्योर्ड लोन की श्रेणी में आता है जिससे कई बैंक्स और लोन देने वाली कंपनियों इस पर कम ब्याज का प्रावधान रखती हैं।  
  • कम कागज - सिक्योर्ड लोन होने से आपको कम कागजी कार्यवाही की जरुरत पड़ती है। 

मॉर्गेज लोन लेने के क्या नुकसान हैं?

लोन से कई प्रकार की समस्याओं का समाधान  हो जाता और कई लोग उसे अपने व्यवसाय में उपयोग करके अच्छा लाभ कमा लेते हैं और ऋण चुकता देते हैं। वहीं कुछ लोग यदि बिना सोचे समझे किसी भी प्रकार का लोन ले लेते हैं तो उन्हें भविष्य में कई समस्याओं सामना करना पड़ सकता है।

प्रॉपर्टी जब्त की आशंका - क्यूंकि मॉर्गेज लोन आपको संपत्ति गिरवी रखकर दिया जाता है यदि किसी कारणवश आप लोन की रकम चुकाने में असमर्थ होते हैं तो आपकी संपत्ति जब्त हो सकती है। इसीलिए आपको अपनी क्षमता अनुसार कम से कम लोन लेना चाहिए। 

मॉर्गेज लोन लेने के लिए क्या योग्यता होना चाहिए ?

मॉर्टगेज लोन लेने लिए निम्न योग्यताएं चाहिए - 

  • भारत का नागरिक होना चाहिए। 
  • आपकी आयु 25 बर्ष से 75 बर्ष के बीच होना चाहिए। 
  • स्वयं का व्यापार वाले व्यक्ति के पास आखिरी तीन साल का इनकम टैक्स रिटर्न और आखिरी एक साल का करंट अकाउंट स्टेटमेंट और जी एस टी सर्टिफिकेट। 
  • वेतन भोगी कर्मचारियों के पास आखिरी तीन साल की सैलरी स्लिप और आखिरी छः महीने का बैंक स्टेटमेंट होना चाहिए। 
दोस्तों आज  में पढ़ा कि मॉर्गेज लोन क्या होता है ? मॉर्गेज लोन कैसे मिलता है ?  मॉर्गेज लोन लेने की योग्यता क्या है ? और मॉर्गेज लोन के फायदे और नुकसान के बारे में जाना। आपको आज का ये आर्टिकल कैसा लगा हमें आप नीचे कमेंट करके बता सकते हैं। हम आपके लिए डेली वित्त के ज्ञान के ऊपर लेख लाते हैं आप और भी लेख इस साइट पर पढ़ सकते हैं और आपके बहुमूल्य सुझाव भी हमें सकते हैं। जैसा कि हम सभी लेख माध्यम से आपको बताते हैं हमारा उद्देश्य फाइनेंस के विषय में ज्ञान को साझा करना न कि आपको किसी प्रकार लोन लेने लिए प्रेरित करना है। 

Mortgage Loan EMI Calculator
Fill Information and click on screen for result

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post